Monday, July 1, 2024
HomepoliticsRajasthan: सीएम अशोक गहलोत 3 दिन से मेवाड़-वागड़ के दौरे पर, जैक...

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत 3 दिन से मेवाड़-वागड़ के दौरे पर, जैक डॉर्सी के दावों पर CM गहलोत का बयान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिन मेवाड़-वागड़ के दौरे पर हैं। गहलोत के इस दौरे में कई प्रकार की घोषणा है अनावरण और शिलान्यास हुए। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर तंज कसा। भाजपा की केंद्र सरकार पर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

सीएम अशोक गहलोत बांसवाड़ा गए थे

पत्रकारों द्वारा किए गए सवाल में सीएम गहलोत ने कहा कि ट्विटर ने ऐसे समय में अपनी बात कहने का साहस दिखाया। भाजपा को अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं होती है। दरअसल रविवार को सीएम अशोक गहलोत बांसवाड़ा गए थे।

दरअसल ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने बयान दिया था कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन के वक्त ट्विटर पर भाजपा सरकार की आलोचना वाले कंटेंट को ना दिखाने का दबाव बनाती थी। साथ ही भारत में उनके ऑफिस पर छापे मारने की भी धमकी देती थी। भाजपा सरकार अपनी तानाशाही सोच के बलबूते पूरे विश्व में भारत के लोकतंत्र का अपमान कर रही है।

देश में संविधान की धज्जियां उड़ रहे हैं

वही सीएम अशोक गहलोत ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि ट्विटर के पूर्व सीईओ ने यह बात कहने का साहस कर लिया है। देश में संविधान की धज्जियां उड़ रहे हैं। लेखक साहित्यकार और पत्रकार जिलों में है। बीजेपी अपनी आलोचना को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। लेकिन लोकतंत्र के भीतर आलोचना अपना एक महत्व है। आलोचना करने से भाजपा के लोग राजद्रोह का केस दर्ज कर लेते हैं। ऐसे वक्त में ट्विटर ने अपनी बात कहकर बहुत बड़ा साहस का काम किया है।

ALSO READ: बाड़मेर में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, 51 ट्रैक्टरों से बारात लेकर आया दूल्हा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular