Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan: राजस्थान में CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच समझौता,...

Rajasthan: राजस्थान में CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच समझौता, एकसाथ होकर चुनाव लड़ने का किया निर्णय

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान की राजनीतिक सियासत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच समझौता हो गया हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ होकर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई है।

भाजपा के समक्ष यह एक संयुक्त लड़ाई होगी

राजस्थान में हम चुनाव जीतेंगे भाजपा के सामनें यह एक संयुक्त लड़ाई होगी। सोमवार को अशोक गहलोत और सचिन पायलट में पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार घर के से उनके आवास पर गहलोत ने शाम करीब 6 बजे तक मुलाकात कर बातचीत की। काफी समय के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में आमने सामने बैठे।

कांग्रेस में तो ऐसा कभी नहीं हुआ है

उसके पहले उसके पहले सीएम अशोक गहलोत ने पायलट के मामले में चल रहे फार्मूले वाली खबरों पर कहा कि नेता कोई भी चीज मांगे या आलकमान पूछे कि आप कौन सा पद लेंगे कांग्रेस में तो ऐसा कभी नहीं हुआ है। फार्मूले की खबर को नकारते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल मीडिया के दिमाग की उपज है।

ना ही कभी भविष्य में होगा

हो सकता है इस तरह की कहानियां बना रहे हैं। अब तक कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हुआ है ना ही कभी भविष्य में होगा।
कांग्रेस पार्टी बहुत ही मजबूत है। कांग्रेस पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता या नेता की पद मांगने की हिम्मत नहीं है। पार्टी में ना तो कभी ऐसा हुआ है और ना ही भविष्य में होगा।

ALSO READ:  राजस्थान में मौसम ली करवट, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular