Sunday, July 7, 2024
Homepoliticsभाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीदर्ज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी...

भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीदर्ज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी ने की जांच की मांग

- Advertisement -

Alwar: अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी उमेश मिश्रा से मुलाकात की और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- राजस्थान में अराजकता हो रही है। जनता और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुराचार और आये दिन घटनाओं से परेशान बीजेपी महिला, किसानों और युवाओं के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

CP जोशी ने की जांच की मांग

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आश्चर्य होता है कि राजस्थान सरकार आतंकवादियों को दंड नहीं देकर, उसके विपरीत जो जनप्रतिनिधि जनता की आवाज के लिए संघर्ष कर रहा है, उसके ऊपर इस प्रकार का प्रहार करवाती है। जो बहुत ही दुखद है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।राजस्थान में कांग्रेस सरकार को जहां कार्यवाही करनी चाहिए। बम ब्लास्ट में आतंकवादियों द्वारा 71 लोगों को मार दिया जाता है ,वहां तो सरकार ध्यान नहीं दे रही है और जनप्रतिनिधियों पर इस प्रकार बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाना कांग्रेस सरकार की स्पष्ट नीति को दर्शाता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular