Tuesday, July 2, 2024
HomepoliticsPM Modi: राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया, राज्य सरकार...

PM Modi: राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया, राज्य सरकार पर बरसे PM मोदी

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ),PM Modi in Rajasthan Today Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के जोधपुर दौरे पर हैं। PM मोदी ने यहां आज  5000 से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने रावण के चबूतरा में आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा – गरीबी क्या है इसे मैं समझ सकता हूं। क्योंकि मैंने गरीबी को जिया है। गरीबी खत्म करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपका सपना ही हमारा संकल्प है। राजस्थान को मजबूत बनाना है, इसलिए भाजपा को लाना है। पीएम मोदी ने कहा कि जितना कमल खिलेगा, उतना राजस्थान भी खिलेगा।

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

तो वही, पीएम मोदी ने कहा – कांग्रेस को किसान, जवानों और वैज्ञानिकों से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब है। वन रैंक वन पेशन को लेकर इन्होंने लोगों को गुमराह किया। इन्हें पहले से पता था कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है। मोदी ने गारंटी के साथ इस वादे को पूरा किया है। वन रैंक वन पेशन के जरिए एक लाख परिवारों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये सिर्फ भाजपा की कर सकती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया, लेकिन उनकी जमीनें नीलाम कर दी गईं। राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। कांग्रेस ने पांच साल तक प्रदेश को लूटने का काम किया है।

भारत का डंका पूरी दुनियां में बज रहा-PM

पीएम मोदी ने आगे कहा – भारत का डंका पूरी दुनियां में बज रहा है, लेकिन ये कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें इससे दुख हो रहा है। केंद्र सरकार ने भारत को दुनियां की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना दिया है। अब हम तीसरे पायदान तक जाएंगे। हम आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वोकल फॉल लोकल सभी के जीवन का हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कि दो अक्तूबर को दिल्ली के एक खादी सेंटर से 1.5 करोड़ की बिक्री हुई। इससे लाखों गंरीबों को फायदा हुआ। इसलिए ही मैं कहता हूं कि मेरा देश बदल रहा है। राजस्थान में ऐसा कोई त्योहार नहीं है जब पत्थरबाजी न होती हो। लेकिन, ये सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराध में नंबर वन बना दिया है। यहां आए दिन महिला अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। कांग्रेस की एक विधायक खुद कहती है कि मैं सुरक्षित नहीं हूं। सोचिए आम लोगों के हालात क्या होंगे।

PM ने फिर छेड़ा लाल डायरी का मामला

प्रधानमंत्री ने कहा – राजस्थान के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया है। भाजपा सरकार बनने के बाद इस माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी ने लाल डायरी को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा – आप बताइए कि लाल डायरी के राज खुलने चाहिए की नहीं खुलने चाहिए। लेकिन, कांग्रेस इसके राज नहीं खुलने देगी, इसलिए भाजपा की सरकार लाइए। हम भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।

PM ने बताई वोट की ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – आपके वोट की ताकत से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। इससे राजस्थान पर्यटन में नंबर वन बनेगा। मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट से पर्यटन क्षेत्र में तेजी जाएगी। इसलिए भाजपा सरकार हर प्रदेश में नए एयरपोर्ट बना रही है। पीएम ने कहा कि जब सुविधाएं बढ़ेंगी तो पर्यटक ज्यादा जाएंगे। इससे रोजगार बढ़ेगा। हम राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास कार्य करेंगे और कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री गहलोत गायब थे। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं उनसे कहता हूं कि आप अब आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे। प्रधानमंत्री ने आमसभा को संबोधित करना शुरू कर दिया है। अपने संबोधन की शुरुआत करने से पहले पीमए मोदी अचलेश्वर महादेव, मारवाड़ के वीरों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि मारवाड़ के लोगों को आज कई उपहार मिले हैं। एक उपहार में दिल्ली से लेकर आया हूं। पीएम ने कहा कि अब उज्वला योजना के तहत महिलाओं और बहनों को सिलेंडर 600 रुपये में मिलेगा।

द वैक्सीन वॉर फिल्म पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत ने मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाकर भारत के साथ-साथ दुनिया के करोड़़ों लोगों का जीवन बचाया। वैक्सीन ने सबकी जिदंगी बचाई। कांग्रेस को मेड इन इंडिया वैक्सीन से भी बहुत परेशानी हो रही है। भारत के वैक्सीन निर्माण के प्रयासों की दुनिया में चर्चा हो रही है। हमारे वैज्ञानिकों की चर्चा हो रही है। मैंने सुना है कि आजकल एक फिल्म आई है ‘द वैक्सीन वॉर’, मैंने सुना है कि भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात दिन मेहनत की, अपनी लैब में एक ऋषि की तरह साधना की। और उसमें हमारी महिला वैज्ञानिकों ने अद्भुत काम किया। उन सारी बातों को इस ‘वैक्सीन वॉर’ फिल्म में दर्शाया गया है। हर भारतीय को फिल्म देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिक ऐसा-ऐसा काम किए हैं। मैं फिल्म बनाने वालों को भी बधाई देता हूं कि आपने फिल्म बनाने के साथ-साथ देश के वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया। आने वाली पीढ़ी को यह बहुत काम आने वाला है।’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular