Tuesday, July 2, 2024
Homepolitics‘सिबलिंग डे’ के मौके पर प्रियंका गांधी अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी...

‘सिबलिंग डे’ के मौके पर प्रियंका गांधी अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर की शेयर

- Advertisement -

Priyanka Gandhi Post For Rahul Gandhi: 10 अप्रैल यानी ‘सिबलिंग डे’ के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भाई-बहन की दास्ता सुनाते है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाई-बहन होने के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे कई मौके देखने को मिले जब अपनी बहन प्रियंका पर राहुल गांधी प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए हैं। इनमें एक मौका भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिखा। तो वहीं प्रियंका गांधी भी अक्सर अपने छोटे भाई राहुल गांधी को दुलारती हुई दिखाई देती हैं। आज सोमवार, 10 अप्रैल को ‘सिबलिंग डे’ के मौके पर भी प्रियंका गांधी ने अपने भाई के लिए स्नेह दिखाते हुए एक तस्वीर को पोस्ट किया है।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की एक फोटो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राहुल गांधी और अपनी एक फोटो शेयर की है। राहुल गांधी इस तस्वीर में बर्फ के बीच अपनी बहन प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर उस वक्त की मालूम होती है जब पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए थे।

 फोटो पर एक बेहद ही प्यारा संदेश लिखा है

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए एक बेहद ही प्यारा संदेश लिखा है। प्रियंका गांधी ने लिखा, “तो भाई-बहन का दिन भी है! खैर, मेरे इकलौते भाई के लिए, जिसमें हर तरह की कीचड़ उछाले जाने के बावजूद अच्छाई और करुणा के लिए खड़े होने का साहस है। जो गरिमा के साथ अन्याय का सामना करता है, जो सच बोलने से पीछे नहीं हटेगा। चाहे उसे कितने ही लोग छोड़ दें या उसकी पीठ में चाकू घोंप दे या उसे चुप कराने के लिए कितनी ही शक्ति का उपयोग करें। मुझे तुम पर गर्व है और हमेशा रहेगा।”

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रिश्ता

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के लिए अपना अपार स्नेह दिखाया है। दोनों के बीच इससे पहले भी कई बार लगाव खुलकर देखने को मिला है। वहीं राहुल गांधी भी अपनी बहन को कई बार खुले मंच पर गले लगाते हुए और उनका माथा चूमते हुए दिखाई दिए हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular