Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsLok Sabha Election: बीजेपी ने सतीश पुनिया को दी बड़ी जिम्मेदारी, UP...

Lok Sabha Election: बीजेपी ने सतीश पुनिया को दी बड़ी जिम्मेदारी, UP के कई सीटों पर कर्नाटक की तरह ‘चमत्कार’ की आशा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में भाजपा समेत सभी पार्टियां जुड़ गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की उन लोकसभा सीटों पर फोकस किया है। जहां पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा हैं। जिसके लिए उत्तर प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जम्मू कश्मीर के उधमपुर लोक सभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को उतार दिया गया है। लोकसभा की सीटें फिलहाल भाजपा के पास नहीं है।

किसी भी चमत्कार से कम नहीं होगा

भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में इन सीटों पर जीत की आशा लगाए हुए हैं। भाजपा को अगर इन सीटों पर जीत मिलती है कि किसी भी चमत्कार से कम नहीं होगा। क्योंकि बीजेपी को कर्नाटक के डोडबल्लापुर सीट पर 15 सालों के बाद जीत मिली है। डोडबल्लापुर की जिस सीट पर भाजपा जीती है। उस सीट के प्रभारी सतीश पुनिया ही थे।

यूपी की 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई

पीएम मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार की तरफ से कई जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए देश के सभी राज्यों में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवास तय किए गए हैं। वही राजस्थान विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया को यूपी की मुरादाबाद, मैनपुरी, संभल और अमरोहा लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सतीश पुनिया ने भाजपा को जीत भी दिलाई है

गुजरात पश्चिमी यूपी हरियाणा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पुनिया को सौंपी थी। पश्चिमी यूपी हरियाणा और गुजरात की कई सीटों पर सतीश पुनिया ने भाजपा को जीत भी दिलाई है।

ALSO READ: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बजरंग को ‘हनुमान’ ने कराया रिहा, कही ये बड़ी बात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular