Tuesday, July 2, 2024
Homepoliticsविधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के लिए कानून व्यवस्था बना सबसे बड़ी...

विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के लिए कानून व्यवस्था बना सबसे बड़ी चुनौती, एसपी-कलेक्टर्स की बड़ी बैठक

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),assembly elections, जयपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब महज 7 माह का ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टी चुनावी मैदान में आ गई है, ऐसे में प्रदेश सरकार भी अपनी सरकार के कामकाज, योजनाएं और बजट घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार जहां पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक ले रहे हैं तो वहीं अब सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का कितना लाभ जनता को मिल रहा है इसका भी फीडबैक अब नौकरशाहों से लिया जा रहा है।

बैठक इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10 बजे शुरू हुई

इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश के तमाम जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की बड़ी बैठक जयपुर में बुलाई। यह बैठक झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस अधीक्षकों और कलेक्टर से फीडबैक लिया। साथ ही सरकार की तमाम घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर-एसपी हाई लेवल मीटिंग में संभागीय आयुक्त और पुलिस आईजी रेंज अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया।

पुलिस को सख्त अभियान चलाने के निर्देश

आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए कानून व्यवस्था सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। माना जा रहा है कि लचर कानून व्यवस्था आगामी विधानसभा चुनाव में भी बड़ा मुद्दा बनेगा। विपक्ष इसकी तैयारी कर रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन दिनों अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सख्त से सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आज एसपी-कलेटक्टर बैठक में कानून व्यवस्था पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कलेक्टर व एसपी को निर्देश दे सकते हैं कि वे कानून व्यवस्था मजबूत बनाएं और अपराधों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की जो नीति है उसे सख्ती से लागू किया जाए। तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिलेवार अपराधों का फीडबैक भी पुलिस अधीक्षकों से लेंगे।

कैंप को लेकर जन जागरूकता का कार्यक्रम

चर्चा है कि कलेक्टर- एसपी बैठक के दौरान 24 अप्रेल से शुरू हो रहे हैं। महंगाई राहत कैंप को लेकर भी बैठक में चर्चा होनी है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तमाम जिलों के कलेक्टर को निर्देश देंगे कि महंगाई राहत कैंप के जरिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और कैंप को लेकर जन जागरूकता का कार्यक्रम भी चलाए जाएं। इसके लिए जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्तों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि महंगाई राहत कैंप के दौरान आने वाले लोगों के लिए पानी-बिजली और छाया की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को दिए जाएंगे, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक को दिए जाएंगे।

अशोक गहलोत ने कलेक्टर-एसपी की बैठक

बताया जा रहा है कि बैठक में तेज गर्मी के चलते आने वाले दिनों में पानी और बिजली की किल्लत ना हो इसके लिए भी संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को निर्देश दिए जाएंगे कि लोगों को सुचारू रूप से बिजली और पानी की आपूर्ति हो, पानी और बिजली के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़े। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कलेक्टर-एसपी की बैठक से पहले बुधवार रात अपने आवास पर नौकरशाहों को रात्रि भोज भी दिया था। इस दौरा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अच्छे काम के लिए कई अधिकारियों के पीठ थपथपाई थी तो वहीं राजस्थान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज प्रहार को लेकर भी हाल ही में पुलिस की प्रशंसा की थी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular