Monday, June 24, 2024
HomepoliticsJodhpur News: जन सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

Jodhpur News: जन सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस सरकार पर बरसे, कहा- राजस्थान में कमल का फूल निश्चित रूप से खिलेगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jodhpur News: जोधपुर संभाग से शुरू होने वाली जन परिवर्तन यात्रा सोमवार यानी चार सितम्बर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर परिवर्तन यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा “कांग्रेस सरकार ने देश पर लंबे समय तक राज किया। इस सरकार ने अपने देश को जमकर लूटा है। वह खुद भी इस लूट खसोट में शामिल रहे। जब राजस्थान में भाजपा की सरकार थी तब राजस्थान विकास की श्रेणी में अग्रसर था। लेकिन पिछले 5 साल में राजस्थान भ्रष्टाचार महिलाओं के साथ बलात्कार बच्चियों से रेप करने में नंबर वन हो गया है। अगर अच्छा काम किया होता तो विकास के दम पर इनको वोट मांगना चाहिए था, लेकिन यह सरकार चुनाव नजदीक आने पर रेवड़िया बांट कर लोगों को भ्रमित कर वोट मांगने का काम कर रही है।”

मोदी को आने से रोकने का काम

उन्होंने आगे कहा “कर्नाटक में वह हिमाचल में लोग भृमित होकर झांसे में आये। सभी मतदाता अब समझ चुके हैं कि ऐसे में अब गहलोत सरकार मोबाइल बांटे या और कुछ, जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। बागा में लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बने इसके लिए देश के 28 पार्टियां गठबंधन करके मोदी को आने से रोकने का काम कर रही है जबकि इन पार्टियों को देश के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम मंगल, चांद के बाद अब सूरज पर भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पूरी दुनिया के लोग भारत की तरफ एक आशा की नजर से टकटकी लगाए हैं। राजस्थान की धरती वीरता शौर्यता बलिदान के लिए जानी जाती है। ऐसे में यहां का पौराणिक इतिहास गौरवांवित करने वाला है।”

कमल का फूल खिलाने में हम कामयाब होंगे

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “बलात्कार के मामले में राजस्थान अग्रणी प्रदेश बन गया है ।यह शर्म की बात है। उनके ही मंत्री प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं। बाबा रामदेव के पैदल आने वाले यात्रियों के लिए उन्होंने जो पैदल पद का निर्माण करवाया था। वह आज देख रेख के अभाव में बर्बाद हो गया है। आज यहां उपस्थित जनसभा में लोगों का उत्साह व जोश देखकर निश्चित है कि कांग्रेस की कुशासन की सरकार को उखाड़ कर पुनः कमल का फूल खिलाने में हम कामयाब होंगे। हमने जो काम किए है उनको यह सरकार संभाल के भी नहीं रख पा रही।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ,अर्जुन राम मेघवाल ,कैलाश चौधरी ,ओटाराम देवासी,गादीपति राव भोम सिंह तवर महंत प्रताप पुरी महाराज पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़ वासुदेव देवनानी सहित भाजपा के 51 विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे बीजपी नेता व हजारों की तादाद में कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचे भारत माता की जय नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular