Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsJaipur: बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने फिर CM गहलोत पर साधा निशाना,...

Jaipur: बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने फिर CM गहलोत पर साधा निशाना, तो लगे मुरादाबाद के नारे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jaipur District News: राजस्थान के उदयपुरवाटी कस्बे में शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ललकारा है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त किए गए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बस स्टैंड पर एक सभा का आयोजन किया। जहां राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ललकारते हुए अमर्यादित भाषा में बयान दिया। तो वहीं, खुले मन से अशोक गहलोत को कड़े शब्दों में अमर्यादित भाषा में जमकर कोसा।

सर्व समाज के लोगों ने लगाए मुरादाबाद के नारे

जिसके खिलाफ उदयपुरवाटी क्षेत्र के सर्व समाज लोगों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के पुतले की शव यात्रा निकाली और पुतले का शाकंभरी गेट पर दहन किया। बता दें कि इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक सर्व समाज के लोगों ने शाकंभरी गेट पर जमकर नारेबाजी की, सर्व समाज के लोगों ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ मुरादाबाद के नारे भी लगाये। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग वहां मौजूद थे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular