Sunday, June 30, 2024
HomepoliticsJaipur:बर्खास्त किए गए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने...

Jaipur:बर्खास्त किए गए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा-अजमेर -92 फिल्म के विलेन तो हमारे साथ हैं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur: पार्टी द्वारा विधानसभा में बर्खास्त किए कांग्रेस मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए है। कुछ लोग बोल रहे है, कि बर्खास्तगी के बाद खुलकर बोल रहे हैं। गुढ़ा सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर जमकर बरस रहे हैं। विधानसभा में और सदन के बाहर भी गुढ़ा सीएम गहलोत और उनके मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान देश में दुष्कर्म के मामलों में नबर वन पर आ गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद के साथियों का नारको टेस्ट करा लिए जाएगा तो जेल में बंद दुष्कर्म के कैदी भी उनके सामने छोटे पढ़ जाएंगे। दुष्कर्म में शतक बना चुके लोग मंत्री बने बैठे हैं। अजमेर -92 फिल्म के विलेन तो हमारे साथ हैं। सबसे बड़े दुष्कर्मी तो मंत्रिपरिषद के अंदर हैं। अगर, मेरी बात गलत साबित हो जाए तो मैं राजनीत ही छोड़ दूंगा।

विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे गुढ़ा

इससे पहले 24 जुलाई यानी सोमवार को राजेंद्र गुढ़ा को सदन से निलंबित कर दिया था। वे सोमवार को विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के सामने डायरी लहराते हुए कहा कि मुझे बोलने दिया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि ‘कम टू माय चेंबर’ यहां सदन में नहीं बोलने दिया जाएगा, आप मुझे डिक्टेट नहीं कर सकते। आप चेंबर में आइए। लेकिन, गुढ़ा इसके लिए तैयार तैयार नहीं हुए। इससे गुस्साए जोशी ने उन्हें सदन से बाहर निकलवा दिया और बिधानसभा की कार्यवाही दो अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

राजेंद्र गुढ़ा की सीएम गहलोत को चेतावनी

इससे पहले 22 अगस्त को राजेंद्र गुढ़ा में सीएम अशोक गहलोत को चेतावनी दी थी। गुढ़ा ने खुद को पद से हटाए जाने को अराजकता बताया था और कहा- मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। मैं सोमवार को विधानसभा जाऊंगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वन टू वन जवाब मांगूंगा। इससे साफ हो गया था कि गुढ़ा बर्खास्ती के बाद शांत बैठने वाले नहीं हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular