Sunday, June 30, 2024
HomepoliticsElections 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस का बीजेपी पर कटाक्ष, कहा-CM गहलोत...

Elections 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस का बीजेपी पर कटाक्ष, कहा-CM गहलोत ने ट्वीट कर NCRB के आंकड़ों का किया जिक्र

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब बहुत कम समय बचा हैं। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साधने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। खासकर राजस्थान में पेपर लीक, अपराध के मुद्दे पर बीजेपी लगातार अशोक गहलोत सरकार पर कटाक्ष कर रही है। इस बीच इस बार सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी को घेरा है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर एनसीआरबी के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक

सीएम गहलोत ने कहा कि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में देश में बीजेपी शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में हैं।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा….

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा – वो सच जो बीजेपी को कड़वा लगेगा क्योंकि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अपहरण में बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। वहीं नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है।

आपको बता दें कि NCRB रिपोर्ट में 2019 की मुकाबले में 2021 में राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध कम हुए हैं जबकि बीजेपी शासित गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में अपराध बढ़े है।

जोधपुर बलात्कार मामलों में ABVP कार्यकर्ता शामिल

अगर बात राज्य के जोधपुर की करें तो, जोधपुर में बलात्कार के मामलों में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं। राजस्थान में FIR के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की मुकाबले में करीब 5% अपराध कम दर्ज हुए हैं जबकि MP, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं।

राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई

तो वही, उन्होने आगे कहा राज्य में महिलाओं की तो राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है एवं पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई करती है। सिर्फ मणिपुर एवं BJP शासित राज्यों की असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए केन्द्र व राज्य के BJP नेता राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा और राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के बीजेपी के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular