Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsBikaner News:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-G20 को...

Bikaner News:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-G20 को महफ़िल कहने वाले को  शर्म आनी चाहिए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पीसी के दौरान कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर प्रहार किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा – ये G20 को महफ़िल कह रहे है। इन्हे देश के नागरिक होते हुए शर्म आनी चाहिए। तो वही सनातन धर्म मामले पर बोलते हुए उन्होने ये भी कहा कि प्रियंका, राहुल और सोनिया गांधी से पूछना चाहते है, संविधान में सभी धर्मों का आदर करेंगे। यहाँ मलेरिया और कोरोना जैसा सनातन को कहा जा रहा है।

LCOI की रिपोर्ट को भी कांग्रेस नहीं मानी

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पीसी के दौरान कांग्रेस पर हमला कते हुए आगे कहा-राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूँ की वो सनातन के साथ है या उनके ख़िलाफ़ है, पहले ये बात स्पष्ट करे। इसके बाद वन नेशन वन इलेक्शन पर मंत्री ने कहा कि एक समिति बनी है , इसमें भी कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज करवाई है 1952 , 57 , 62 , 68 का चुनाव ग़लत हुआ था। क्या , इंदिरा गांधी ने कमेटी बनाई, जनता पार्टी के वक़्त से यह मुद्दा चल रहा, लॉ कमीशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को भी कांग्रेस नहीं मान रही ,देश में इलेक्शन चाहते है या नहीं चाहते ये भी कांग्रेस स्पष्ट कर दे।

संविधान में भारत का संविधान कहा -मंत्री मेघवाल

चुनाव में सीएम चेहरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीजेपी वक़्त के अनुसार निर्णय लेती है। हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में सीएम बीजेपी का लेकिन वहाँ भी मिलकर चुनाव लड़ रहे। ऐसा ही राजस्थान में भी, भारत-इंडिया के मुद्दे पर कहा – भारत अभी से है ऐसा थोड़ी है, संविधान में भारत का संविधान कहा जाता है, भारत कोई पहली बार थोड़ी दिख रहा। भारतमाला लिखा तब कोई विरोध नहीं हुआ। मोदी जी कुछ भी करेंगे तो विरोध करते है। मद्रास का नाम चेन्नई हुआ ये तो किसी ने नहीं पूछा कांग्रेस से पत्रकार वार्ता में सांसद बालक नाथ, चौमू विधायक राम लाल शर्मा,पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी मौजूद रहे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular