Tuesday, July 2, 2024
HomepoliticsAssembly Elections: भरतपुर नगर सीट पर BSP के प्रत्याशियों की घोषणा, 4...

Assembly Elections: भरतपुर नगर सीट पर BSP के प्रत्याशियों की घोषणा, 4 बार चुनाव हार चुके नेता क्या इस बार करेंगे बसपा का बेड़ा पार?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। इस बीच चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी का चुनावी खेल बिगाड़ने के लिए बसपा ने अपनी तीन विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा द्वारा जिन तीन विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनपर पहले भी उन्ही का दबदबा रहा है। इन्ही में से एक भरतपुर की नगर विधानसभा सीट है। यहां 2018 में बसपा के टिकट पर वाजिब अली ने जीत दर्ज की थी लेकिन जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद

बता दें कि बसपा ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है। खुर्शीद अहमद पहले भी नगर विधानसभा सीट पर 4 बार चुनाव लड़कर अपना भाग्य आजमा चुके हैं। वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद जनता दाल के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कुल 15 प्रत्याशियों में 11 वें स्थान पर रहे थे। आपको बता दें कि खुर्शीद अहमद को कुल 1094 वोट मिले थे। उसके बाद वर्ष 2003 के चुनाव में भी खुर्शीद अहमद ने अपना भाग्य आजमाया और 2003 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद नगर विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद को कुल 3119 वोट मिले थे और उन्होने कुल 12 प्रत्याशियों में 7 वां स्थान प्राप्त किया था।

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद

इसके बाद वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में फिर खुर्शीद अहमद चुनावी मैदान में उतरे और चुनाव लड़ा। इस चुनाव में खुर्शीद अहमद के हार की हैट्रिक लग गई। अहमद को हर चुनाव में वोटों में इजाफा हुआ और वर्ष 2008 के चुनाव में खुर्शीद अहमद को कुल 7309 वोट मिले। वर्ष 2008 के चुनाव में नगर विधानसभा सीट पर कुल 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें खुर्शीद अहमद 7वें स्थान पर रहे।

वर्ष 2013 के चुनाव में खुर्शीद अहमद

इसके बाद वर्ष 2013 के चुनाव में फिर खुर्शीद अहमद ने विधानसभा नगर की सीट पर चौथी बार चुनावी मैदान में अपने कदम रखें इस बार भी जनता दाल ( सेक्युलर ) के टिकट पर चुनाव लड़ा और इस सीट से कुल 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान थे जिनमें से खुर्शीद अहमद 17 वें स्थान पर थे। खुर्शीद अहमद को कुल 289 वोट मिले थे। 2018 का चुनाव खुर्शीद अहमद ने नहीं लड़ा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular