Sunday, July 7, 2024
Homepoliticsप्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सतीश पूनिया के एक...

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सतीश पूनिया के एक के बाद एक ट्वीट आए सामने

- Advertisement -

जयपुर: (Satish Poonia’s first reaction) राजस्थान में चुनाव होने में महज 8 महीने का वक्त बचा है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशो को प्रदेश अध्यक्ष बनने का बड़ा फैसला पार्टी के लिए अहम है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सतीश पूनिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

 

पद से हटाए जाने के बाद सतीश पूनिया ने पहले ट्वीट करते हुए सीपी जोशो को प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी को हार्दिक बधाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी जी का हार्दिक अभिनंदन। हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएंगे।

पूनिया ने एक के बाद एक ट्वीट किए

इसके बाद पूनिया ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि मैं पार्टी का आभारी हूं कि मेरे जैसे साधारण किसान के घर में जन्मे कार्यकर्ता को तीन वर्षों तक ज़िम्मेदारी देकर सम्मान दिया। इन तीन वर्षों में संगठनात्मक रचना और आंदोलन के द्वारा पार्टी को पूरी ताकत से धरातल पर सक्रिय करने में योगदान दे पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यन्त काम करता रहूंगा।

पूनिया के ट्वीट के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि डॉक्टर सतीश पूनिया जी ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी के संगठन को विस्तार एवम् मज़बूत किया, सफलता पूर्वक राजनैतिक कार्यक्रम एवम् गहलोत सरकार के ख़िलाफ़ व्यापक जन आक्रोश तथा संघर्ष का प्रभावी नेतृत्व दिया आगे भी अहम भूमिका रहेगी।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular