Categories: Others

Rajasthan Election 2023: BSP कर रही नई भूमिका की तैयारी? जानें पार्टी का बड़ा एलान

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का कल एक महत्तवपूर्ण दिन है। कल इन चुनावों के परिणाम सामने आएंगे। परंतु उससे पहले राजनीतिक दलों के अपने ‘खेल’ शुरु हो गए है। BJP एवं कांग्रेस द्वारा जोड़तोड़ की कोशिश जारी है। अशोक गहलोत से कई उम्मीदवारों ने कल यानी शुक्रवार को मुलाकात कर चुनाव परिणाम पर मंथन किया। जहां BJP के कई नेता मैदान में डट कर खड़े है, वहीं कुछ निर्दलीय पहले से दोनों पार्टीयों से संपर्क में है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे द्वारा जयपुर के मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन किए। BJP में कई दिग्गज नेताओं द्वारा संभावित बातों के जरिए अपनी कोशिश जारी हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के सीएम अशोक गहलोत द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को बसपा के राजस्थान के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा द्वारा एक बड़ा एलान कर सबको चौंका दिया गया।

भगवान सिंह ने क्यों किया ये एलान ?

राजस्थान बसपा के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा द्वारा एक वीडियो के माध्यम से बताया कि बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ी है। यहां पर आधा दर्जन विधायक बसपा के चुनाव जीतकर आएंगे। दो बार पहले भी कांग्रेस को वर्ष 2008 और 2018 में बसपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया है लेकिन दोनों बार कांग्रेस ने हमारे विधायकों को खरीदने और तोड़ने का काम किया है। इसलिए मायावती का कहना है कि जो भी विधायक चुनाव जीतकर आएंगे, तो बिना शर्त के किसी भी दल को उनका समर्थन नहीं दिया जाएगा। वो जीते हुए विधायकों को मंत्री बनेंगे। जिसे वो सरकार में शामिल होंगे। बसपा के इस एलान के बाद सियासी गलियारे में हलचल और भी तेज़ हो गई है। पिछली बार बसपा के छह विधायकों ने चुनाव जीता था। जो सभी बाद में जाकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसलिए बसपा द्वारा पहले से ही यह दांव खेल दिया गया है।

कांग्रेस- BJP ने सबकुछ छोड़ा आलाकमान के भरोसे

राजस्थान में चुनाव परिणाम आने से पहले BJP और कांग्रेस में हलचल तेज है । दोनों दलों के नेताओं को दिल्ली पर भरोसा है। इसलिए वहां से क्या संदेश या आदेश आता है, उस पर सबकुछ निर्भर रहेगा । फिर भी अलग-अलग सूत्रों और लोगों के जरिये एक फील्डिंग सजाई जा रही है। निर्दलीय और पार्टी के के जीतने वाले संभावित विधायकों ने अपने-अपने खेमे पहुंचने की तैयारी करली है।

ये भी पढ़े- Rajasthan Election 2023: भविष्य सचिन पायलट का है! रघु शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान

SHARE
Soumya Madaan

Share
Published by
Soumya Madaan

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago