Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalYoga Mahotsav 2023: जयपुर में आज विशाल योग महोत्सव का आयोजन, शामिल...

Yoga Mahotsav 2023: जयपुर में आज विशाल योग महोत्सव का आयोजन, शामिल होंगे कई केंद्रीय मंत्री

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Jaipur: योग दिवस को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पचास दिन पूर्व आज से योग महोत्सव का आयोजन भवानी निकेतन शिक्षा समिति के खेल मैदान में किया जाएगा। इस योग महोत्सव में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र सहित राजस्थान से कई केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी सांसद शामिल हो रहे है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले 100 दिन का योग महोत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर में 50 दिन पहले योग महोत्सव मनाया जा रहा है।

शामिल होंगे कई केंद्रीय मंत्री

बता दें, योग में हजारों स्कूली छात्रों व अन्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणवाल, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भवानी शिक्षा निकेतन के खेल मैदान में सुबह 6 से 8 बजे तक योग महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें योग के अलग अलग आसन व क्रियाएं हुई। इस दौरान सभी ने योग का आनंद लिया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहीं ये बात

इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आज योग को देशभर में ही नहीं, अपितु दुनियाभर में अपनाया जा रहा है। कई देशों में योगा की ताकत को माना गया है। बता दें, कोरोनाकाल के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन उस दौरान घर घर में लोगों ने योग को अपनाया। योग करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिसकी वजह से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। आज भारत देश में योग का बहुत महत्व है। इसके साथ ही अब दुनियाभर के कई देशों में योग का महत्व बढ़ने लगा है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular