Sunday, June 30, 2024
HomeNationalगहलोत-पायलट के टकराव पर गृहमंत्री अमित शाह ने कसा तंज

गहलोत-पायलट के टकराव पर गृहमंत्री अमित शाह ने कसा तंज

- Advertisement -

Rajasthan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरतपुर में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी टकराव पर तंज कसा। वहीं गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण में देश में टॉप पर होने का आरोप लगाया। केन्द्रीय मंत्री शाह कॉलेज ग्राउंड में राजस्थान के सभी लोक देवताओं और महाराजा सूरजमल को याद करते हुए भरतपुर संभाग के चार जिलों की 19 विधानसभा सीटों के 8640 बूथों के अध्यक्ष और महामंत्री सहित पार्टी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अमित शाह ने कसा तंज

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पायलट का नंबर कभी नहीं आएगा। भले ही वे जमीनी स्तर पर गहलोत से थोड़ा मजबूत हैं, लेकिन कांग्रेस का खजाना भरने में गहलोत की भागीदारी ज्यादा है।

कार्यक्रम में इन नेताओं ने किया संबोधित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार में भरतपुर संभाग टॉप पर है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम के निर्देश पर शाह के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर बड़े कलंक से आजादी मिल गई। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी संबोधित किया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular