Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalसीएम गहलोत के खिलाफ 'रावण' वाली टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र...

सीएम गहलोत के खिलाफ ‘रावण’ वाली टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर FIR दर्ज

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ashok Gehlot Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर कथित टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के खिलाफ राजस्थान के चित्तौड़गड़ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जन आक्रोश रैली में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को ‘राजस्थान में राजनीति का रावण’ बताया था। जिस वजह अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो गई है।

चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज हुई एफ.आई.आर.

ये प्राथमिकी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक स्थान पर भीड़ जुटाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ झूठे तथ्य प्रकट कर राजद्रोह का अपराध किया गया है। बता दें, सीएम गहलोत प्रदेश में लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ भ्रामक तथ्य लोगों के सामने रखे जा रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहीं ये बात

सीकर में सीएम गहलोत ने बिना नाम लिए गजेंद्र सिंह शेखावत को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वह कैबिनेट मंत्री हैं। उन्हें शर्म करनी चाहिए। वह मंत्री हैं और ढाई लाख लोगों के पैसे दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उनका मौलिक कर्तव्य होना चाहिए कि वह यहां आकर पीड़ितों से बात करें। दरअसल, संजीवनी क्रेडिट सोसायटी घोटाले में शेखावत को भी आरोपी बनाया गया है। इसी को लेकर अब गहलोत गजेंद्र सिंह पर निशाना साध रहे थे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular