Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalराजस्थान में चुनावी माहौल के बीच 12 मई को PM Modi की...

राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच 12 मई को PM Modi की जाने की आशंका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan: राजस्थान में अब चुनावी माहौल नजर आने लगा है। खासकर बयानों के जरिए दोनों पार्टियां एक-दूसरे को घेरने में जुटी है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 12 मई को सिरोही आ सकते हैं। उनके दौरे की भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। मोदी का एक बड़ी सभा को संबोधित करने का प्लान है। ऐसे में उनकी सभा को चुनावी रणभेरी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी उनकी सभा के लिए स्थान तय करने में जुटी है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी यहां आ चुके हैं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भी ली थी। आपको बता दें कि मोदी के दौरे को लेकर माना जा रहा है कि भाजपा सिरोही से राजस्थान चुनाव का बिगुल बजाएगी।

कर्नाटक चुनाव के बाद राजस्थान में भाजपा झोकेगी ताकत

कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा पूर्ण रूप राजस्थान में चुनावी प्रचार करेगी और मिशन फतेह में अपनी ताकत झोकेगी। मोदी इससे पहले 30 सितंबर 2022 को जिले के आबूरोड आए थे। तब वो रात 10 बजे पहुंच थे। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित नहीं किया, लेकिन घुटने के बल बैठकर जनता का अभिवादन किया था। उन्होंने वादा किया था कि एक बार आउंगा। मोदी पिछले दिनों दौसा भी आए थे। पार्टी ने इस समय दलित और आदिवासी वोटबैंक पर अपनी नजरें गड़ाई है। साथ ही गुर्जर वोटों पर भी पार्टी की नजर है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular