Sunday, June 30, 2024
HomeNationalनवरात्रि में पूरे नौ दिन के व्रत में इस चीजों का सेवन...

नवरात्रि में पूरे नौ दिन के व्रत में इस चीजों का सेवन करेने से कमजोरी होगी दूर

- Advertisement -

जयपुर: (Navratri Diet For Fast) चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं और आज छटा दिन है। देश में घर-घर मां अम्बे के नौ स्वरूपों की पूजा की जा रही है। ऐसे में काफी सारे लोग नवरात्र में पूरे 9 दिनों का व्रत रख रहे हैं। अगर आपने भी पूरे 9 दिनों का व्रत रखा है। तो ये डाइट आपका अच्छ से ध्यान रख सकती है और वहीं कमजोरी भी महसूस नहीं होने देगी। तो आइए जानते हैं 9 दिन के व्रत में क्या खाना आपके लिए अच्छा है।

फलों को सेवन करें

नवरात्रि व्रत में फलों को सेवन किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सेब, केला, संतरा जैसे फल जरूर खाएं। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

अन्न का सेवन नहीं करें

व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता है और गेंहू को दूर रखा जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ अच्छा खाना चाहते हैं। तो सिंघाड़ा और राजगीरा के आटे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। इसके साथ ही आप कुट्टू का आटा भी खा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें

आप अपने नौ दिनों के व्रत के दौरान डेयरी प्रोडक्ट्स का भी शामिल कर सकते हैं। आप दूध, दही और मक्खन जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी नहीं होने देगा।

ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग करें

उपवास के दौरान शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और सुस्ती दूर भगाने के लिए ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इसके सेवन से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। आप किशमिश, काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को शेक में मिला कर पी सकते हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular