Sunday, July 7, 2024
HomeNationalPM मोदी से पहले CM गहलोत पहुंचे नाथद्वारा, महंगाई राहत कैंप कि...

PM मोदी से पहले CM गहलोत पहुंचे नाथद्वारा, महंगाई राहत कैंप कि दी जानकारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजसमंद के नाथद्वारा दौरे पर हैं। यहां नाथद्वारा में उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन किए और साथ ही मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय हल्दी घाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ भी कर दिया। गहलोत ने नाथद्वारा में नगरपालिका परिसर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। गहलोत आमेट में सतचंडी नवकुंड महायज्ञ के समापन समारोह में भी शामिल हुए। बता दें, सीएम अशोक गहलोत ने इन दिनों दिनों मंदिरों और धर्म स्थलों पर दौरे बढ़ा दिए हैं।

कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने दी जानकारी

राहत कैंप में मिल रही सुविधाओं ओर लाभ की जानकारी ली। कैंप परिसर में मुख्यमंत्री ने राजीविका उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखा व महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों से उत्पादों के बारे में ली जानकारी । इस दौरान सुमन अजमेरा सहित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों मौजूद रही।इस कार्यक्रम के बाद वे विश्वास स्वरूप परिसर में आयोजित हो रहे हल्दी घाटी युवा महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और खेल मंत्री अशोक चांदना समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिले।

हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान युवा बोर्ड, उदयपुर संभाग और जिला प्रशासन राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। गहलोत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार कई प्रभावी निर्णय ले रही है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular