Sunday, July 7, 2024
HomeNationalCM अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हुए कोविड पॉजिटिव, ट्वीट...

CM अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हुए कोविड पॉजिटिव, ट्वीट पर दी जानकारी

- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) दोनों ही एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की तबीयत सुबह से ही खराब बताई जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने अमृतसर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। आने वाले कुछ दिन तक सीएम अशोक गहलोत अपने निवास से ही सरकारी काम काज करेंगे और वीडियो कांफ्रेस के जरिए विभागी बैठकों में शामिल भी होंगे।

सीएम अशोक गहलोत ने दी ट्विटर पर जानकारी

इस बात की जानकारी खुद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। सभी को सारे नियमों का पालन भी करना है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी किया ट्विट

वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्विटर कर लिखा- कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

यह भी पढ़े: राजस्थान में आज होगा ‘राइट टू हेल्थ’ बिल का फैसला, जानिए पूरी खबर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular