Sunday, July 7, 2024
HomeNationalजोधपुर में भाजपा का महाघेराव, बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी के कार्यकर्ता

जोधपुर में भाजपा का महाघेराव, बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी के कार्यकर्ता

- Advertisement -

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अगुआई में कलेक्ट्रेट पर महा घेराव किया जा रहा है। बता दें आज से रैली व महा घेराव शुरू हुआ हैं। वहीं बीजेपी की ओर से कांग्रेस सरकार पर बढ़ते अपराध और वादाखिलाफी का आरोप लगाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे हैं।

जोशी ने कहीं ये बड़ी बात 

जोधपुर में जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे प्रदेश के सीएम हैं। लेकिन उन्हें संजीवनी मामले पर बयानबाजी कर पार्टी नहीं बनना चाहिए। न्यायालय में जांच होगी और उसके बाद निर्णय होगा। चुनाव में जो हुआ उसका बदला लेने से अच्छा है, उसे भूल जाना चाहिए। इस प्रकार पार्टी नहीं बनना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा में अगर मुख्यमंत्री के दावेदार अगर ज्यादा हैं तो इसमें बुराई नहीं है। हमारे नेता जनाधार वाले हैं और अपनी मांग सबको रखनी चाहिए। वहीं कांग्रेस में तो मुख्यमंत्री के दावेदारों को नाकारा और निकम्मा कह कर भगा देते हैं।

गहलोत और शेखावत की जंग

महाघेराव को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों की भाषण भी रिपीट कर रहे हैं। बता दें कि अपने भाषण में 30% हिस्सा तो मेरे ऊपर ही फोकस करते हैं। रात को सोते हैं तो भी मेरा ही भूत आता है। सीएम गहलोत पिछले कई समय से संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत पर लगातार हमलावर बने हुए हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular