Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalराजस्थान में बजरंग दल के समर्थन में उतरे बीजेपी के कार्यकर्ता, CM...

राजस्थान में बजरंग दल के समर्थन में उतरे बीजेपी के कार्यकर्ता, CM गहलोत का फूंका पुतला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Jodhpur News: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी हैं। कांग्रेस के इस तरह के बयान के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आ रहे है। वहीं जोधपुर के पावटा सर्किल पर बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार का पूतला फूंककर सदबुद्धि यज्ञ कर सरकार को सदबुद्धि देने की कामना की।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप

बता दें, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बजरंग दल एक ऐसा राष्ट्र भक्तों का संगठन है, जो हर विपदा में और हर सेवा कार्य में हमेशा से ही देश में आगे रहा है, लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरह से एक बयान देकर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। जिससे देशभर के बजरंग दल कार्यकर्ताओं में कांग्रेसी सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।

सीएम गहलोत कि सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

बजरंग दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि बजरंग दल की तुलना आतंकवादी संगठन पीएफआई से करना सही नहीं है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने वाली की बात करने वाली सरकार व उन्हके नेताओ को हम साफ तौर पर यह कहना चाहते हैं। बजरंग दल एक राष्ट्रवादी संगठन है। वहीं बजरंग दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। ये यज्ञ इसलिए किया है ताकि राजस्थान सरकार, सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि मिल सके। राजस्थान में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जाएगी तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular