Sunday, July 7, 2024
HomeNationalराजस्थान में कांग्रेस को टक्कर देगी भाजपा, शुरू करेंगे ये अभियान

राजस्थान में कांग्रेस को टक्कर देगी भाजपा, शुरू करेंगे ये अभियान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर जारी है। वहीं अब भाजपा ने अपनी कई प्लान बनाएं। जनता के लिए कई योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। बता दें, राजस्थान में भाजपा की ओर से वोटर कनेक्ट के लिए अलग-अलग अभियान चलाए जाएंगे। डॉक्टर-इंजीनियर और सीए जैसे प्रोफेशनल्स को पार्टी से जोड़ा जाएगा तो पहली बार महिला वोटर्स से कनेक्ट के लिए 1 हजार महिलाओं को दूसरे क्षेत्रों में भेजा जाएगा। संगठन के स्तर पर जो चुनाव संबंधी प्रोग्राम बनाए जा रहे हैं, उनमें मुख्य फोकस मतदाताओं तक पहुंचकर उनको भाजपा से जोड़ने पर है।

समाजों को साधने का प्रयास

इस अभियान के तहत भाजपा की टीमें ऐसे संगठनों से संपर्क करेंगी जो सामाजिक स्तर पर अपना वजूद रखते हैं। इसमें छोटे से लेकर सभी बड़े संगठनों को फोकस किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि कई सामाजिक संगठन ऐसे हैं जिनकी राजनीतिक रूप से ज्यादा कनेक्टिविटी नहीं है। इनकी मौजूदगी पूरे प्रदेश में नहीं है, लेकिन कुछ क्षेत्र विशेष में इनका अपना प्रभाव हैं। ऐसे समाजों और जातियों से लगातार संपर्क में रहकर इनको भाजपा से जोड़ा जाएगा।

शुरू करेंगे ये अभियान

विस्तारक अभियान

लाभार्थी संपर्क अभियान

प्रभावी मतदाता संपर्क अभियान

विशेष संपर्क अभियान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular