Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalराजस्थान का दौरा करेंगे अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस पार्टी को देंगे टक्कर

राजस्थान का दौरा करेंगे अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस पार्टी को देंगे टक्कर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Arvind kejriwal Jaipur: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर राजस्थान का दौरा करेंगे। बता दें के जून महीने में उनका राजस्थान आने का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं जयपुर में उनकी बड़ी सभा के साथ गांव और वार्ड में बनने वाले कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगे।

पार्टी से करेंगे बात चित

पार्टी के संगठन महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हमारे यहां वैज्ञानिक तरीके से संगठन का निर्माण होता है। दूसरी पार्टियों में पहचान के आधार पर पद दिया जाता है। मगर हमारे यहां मेहनत के दम पर पद मिलता है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब तक पूरे प्रदेश में 13 सौ से ज्यादा पदाधिकारी बनाए गए हैं जिनका शपथ ग्रहण हो चुका है। आने वाले कुछ महीनों में संगठन को मजबूती देने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार का राजस्थान का चुनाव ऐतिहासिक होगा और आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का एक ही मकसद है कि कैसे सत्ता पाई जाए और उसका सुख भोग आ जाए। मगर हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और अगर जनता का प्यार मिला तो एक अच्छी सरकार देंगे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular