Saturday, July 6, 2024
Homeकोटाकोटा की रहने वाली Miss India Nandini Gupta ट्रैक्टर पर सवार होकर...

कोटा की रहने वाली Miss India Nandini Gupta ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची गांव, लोगों ने किया स्वागत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Miss India Nandini Gupta,Kota: फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता (Miss India Nandini Gupta) हाल ही में अपने पैतृक गांव भांडाहेड़ा पहुंचीं तो लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया है। इसी बीच पूर्व विधायक हीरालाल नागर ट्रैक्टर चलाकर नंदिनी को गांव तक ले गए। वहीं नंदिनी ने भी कुछ देर तक ट्रैक्टर चलाया। गांव में हर व्यक्ति नंदिनी से मिलने के लिए उत्सुक दिखा। गांव के लोगों ने नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता और मां रेखा का भी स्वागत किया।

ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची अपने गांव

हाल ही में मिस इंडिया अपने पैतृक गांव सांगोद के भांडाहेडा गांव पहुंची। यहां वो ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची। वहीं पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने ट्रैक्टर चलाया। ढ़ोल नगाड़ों के साथ नंदिनी ने गांव में एंट्री की। इसके बाद स्थानीय लोगों और बच्चों ने उनका अभिनंदन किया। महिलाओं के साथ राजस्थानी गीतों पर डांस भी किया।

मिस इंडिया मंदिर में टेका मत्था

इसी बीच मिस इंडिया ने अपने पैतृक गांव के प्राचीन मंदिर में जाकर दर्शन कर भगवान से कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि पूरे गांव के साथ-साथ कोटा जिले के लिए गर्व की बात है कि नंदिनी फेमिना मिस इंडिया बनी हैं। बता दें, इससे पहले कोटा पहुंचने पर भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नंदिनी का जगह-जगह स्वागत किया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular