Sunday, July 7, 2024
HomeकोटाKota Crime News कोटा में दिनदहाडे हुई फायरिंग में एक युवक जख्मी,...

Kota Crime News कोटा में दिनदहाडे हुई फायरिंग में एक युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कोटा:

Kota Crime News : कोटा शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में पुराने विवाद के चलते बदमाशो ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। इस वारदात में युवक के पैर के पंजे में गोली लगी। जिसको एमबीएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। एएसआई फूल सिंह ने बताया कि बॉम्बे नगर योजना निवासी एतवार का उसके पड़ोसी सोनू सरदार और नन्नू पकौड़ी से पुराना विवाद चल रहा है।

जिसके चलते गुरूवार सुबह नन्नू पकौड़ी और सोनू सरदार ने घर के बाहर खड़े एतवार पर अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली एतवार के पैर के पंजे में लगी और आर पार हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान घायल युवक एतवार को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल एतवार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुराने विवाद के चलते की फायरिंग (Kota Crime News)

घायल युवक एतवार ने बताया कि नन्नू पकौड़ी और सोनू सरदार उसके पड़ोसी हैं जिनसे उनके अक्सर विवाद चलता रहता है। जिसकी वजह से आज नन्नू और सोनू ने उसके ऊपर फायरिंग की है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई है और दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Also Read : Rajasthan 13 Year Old Calligraphy Teacher Gauri दुनियाभर के लोगों को दे रही कैलीग्राफी की ट्रेनिंग

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular