Sunday, July 7, 2024
Homeकोटाकोटा में सड़क हादसे में जैन संत अरहंत सागर महाराज की मौत,...

कोटा में सड़क हादसे में जैन संत अरहंत सागर महाराज की मौत, 2 की हालत गंभीर

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Kota: कोटा के बपावर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की मौत हो गई। वे चांदखेड़ी से दतिया के लिए रवाना हुए थे और झालावाड़ बारां मेगा हाईवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके साथ उनके ड्राइवर भूरालाल और एक बुजुर्ग महिला भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्पेल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन हालत अभी भी गंभीर है।

आवाज सुनकर पहुंचे लोग

आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। वहीं घटनास्थल पर एक कार खेत में पलटी हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि कार का टायर फटने से एक बड़ा हादसा हुआ है। वहीं कार में सवार दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज 68 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई। कार में ड्राइवर भूरालाल 27 व 60 वर्षीय उषा जैन घायल हो गईं। घायलों को नजदीक बपावर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।

गुरु सुमित सागर जी महाराज ने दिए निर्देश

घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों का हुजूम बपावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ पड़े। जैन तीर्थ चांदखेड़ी जैन मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग भी बपावर पहुंचे। जैन संत अरहंत सागर के गुरु सुमित सागर जी महाराज ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को लिखित में देने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के दे दिया गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular