Sunday, July 7, 2024
HomeकोटाChambal River: 6 महीने की मेहनत के बाद तैयार हुआ चंबल रिवर...

Chambal River: 6 महीने की मेहनत के बाद तैयार हुआ चंबल रिवर फ्रंट मॉडल, बना देश का पहला सबसे बड़ा मॉडल

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Chambal River: चंबल रिवर फ्रंट के प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है। इधर चंबल रिवर फ्रंट का मॉडल भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। रिवर फ्रंट को मुकुट महल म्यूजियम में पर्यटक देख सकेंगे।

इस मॉडल को अलवर में तैयार कर कोटा शिफ्ट किया गया है। करीब 6 महीने में तैयार हुआ चंबल रिवर फ्रंट मॉडल में अपॉक्सी रेजिन नामक केमिकल से चंबल नदी को दर्शाया गया है जिसकी उम्र 50 साल से अधिक रहने वाली है।

 

चंबल रिवर फ्रंट के लिए 3D प्रिंटर का किया जा रहा इस्तेमाल

मॉडल मेकर मनोज मनु शर्मा ने बताया “करीब 7 टन वजनी चंबल रिवर फ्रंट कैसे मॉडल में पहिए भी लगाए गए हैं। रिवर फ्रंट के दोनों घाटों के विभिन्न मॉन्यूमेंट्स के साथ-साथ 3D प्रिंटर का भी इस्तेमाल किया गया है। लकड़ी, एक्रेलिक सहित अन्य चीजों से इस भव्य आकर्षक मॉडल को तैयार किया गया है, जिसमें लाइटिंग भी रहेगी। चंबल रिवर फ्रंट का मॉडल, देश में पहला मॉडल है जिसकी लंबाई 50 फीट, चौड़ाई 11 फीट ऊंचाई ढाई फीट और सवा फिट की ऊंचाई के साथ मॉडल में रिवर फ्रंट को दर्शाया गया है। इस मॉडल में रिवर फ्रंट के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर विकसित किए गए सभी घाट मॉन्यूमेंट्स नजर आएंगे।”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular