Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातWorld Milk Day: वर्ल्ड मिल्क डे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत...

World Milk Day: वर्ल्ड मिल्क डे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट, कहा-यह गर्व का विषय है

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),World Milk Day: 1 जून को हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद दुनिया में डेयरी उत्पादों का बढ़ावा देना और उनसे जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी मुहैया करना होता है। इसके साथ ही वर्ल्ड मिल्क डे के माध्यम से डेयरी और इससे जुड़े लोगों को समर्थन देने का प्रयास किया जाता है।

1 जून को मनाया जाता है विश्व दुग्ध दिवस

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र खाद्द और कृषि संगठन द्वारा साल 2001 में विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की गई थी। इसी के साथ वर्ल्ड मिल्क डे की शुरुआत हुई। अगर बात की जाएं वर्तमान की तो मौजूदा समय में 1 जून को कई देशों में विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व दुग्ध दिवस के सीएम का ट्वीट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व दुग्ध दिवस ट्वीट कर कहा, कि यह गर्व का विषय है कि आज राजस्थान दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम है। साथ ही प्रदेश सरकार बाल गोपाल योजना के तहत 67,760 शिक्षण संस्थानों के 68.56 लाख बच्चों हेतु निःशुल्क दूध वितरण भी सुनिश्चित कर रही है।

आइए आज विश्व दुग्ध दिवस पर इन कदमों को और गति देने का संकल्प लेकर इस दिन के उद्देश्यों को पूर्ण करें।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular