Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातजयपुर में निकली इंडियन के लिए वैकेंसी, यहां जानिए पूरी डिटेल

जयपुर में निकली इंडियन के लिए वैकेंसी, यहां जानिए पूरी डिटेल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Jaipur: जयपुर में इंडियन नेवी ने अग्निवीरों के लिए 1365 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि 15 जून तक ही अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत 1365 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसमें से 273 पद महिलाओं के लिए हैं। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का जन्म एक नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।

यहां जानिए पूरी डिटेल

बता दें कि उम्मीदवार नेवी के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना चहिए। साथ ही केमिस्ट्री/बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक सब्जेक्ट में 12वीं में होना जरूरी है। वहीं उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए। साथ ही भर्ती होने के बाद भी चार साल तक अविवाहित ही रहना होगा।भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 30,000 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

जानिए कैसे करें अप्लाई

अप्लाई के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें। Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं। अगले पेज पर डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट लेकर रखें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular