Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातTonk : राजस्थान में सांसद रसोई की पहल की PM मोदी ने...

Tonk : राजस्थान में सांसद रसोई की पहल की PM मोदी ने की सराहना, वीडियो हुआ वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Tonk : पिछले 7 सालों से टोंक शहर मुख्यालय पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा रसोई की पहल की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद जौनपुरिया के वीडियो को रिट्वीट कर जमकर सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘सराहनीय प्रयास,टोंक में सांसद रसोई की यह पहल गरीबों और जरूरतमंद को राहत देने वाली है”।

 

मोदी के द्वारा किए गए ट्वीट की जमकर चर्चा हो रही हैं

सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने भी सांसद के द्वारा शुरु की गई इस पहल की सराहना की। मोदी के द्वारा किए गए ट्वीट की जमकर चर्चा हो रही हैं। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को कई केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सांसदों ने फोन कर बधाई भी दी है। माना जा रहा है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया मिशन लोकसभा के चुनाव 2024 में टिकट का रास्ता और भी आसान हो गया हैं।

भोजन को तैयार करने के लिए शुद्ध मूंगफली के तेल का उपयोग किया जाता हैं

टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित सांसद निवास से पिछले 7 सालों से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा रसोई का आयोजन किया गया था। इस रसोई में बने भोजन की पौष्टिकता की हर कोई तारीफ करता हैं। वही इस रसोई में भोजन को तैयार करने के लिए शुद्ध मूंगफली के तेल का उपयोग किया जाता हैं। साथ ही भोजन के पैकेट तैयार कर इस भोजन को टोंक जिला मुख्यालय स्थित जनाना सहादत अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों के साथ शहर के गरीब और असहाय लोगों को बांटे जाते हैं।

ALSO READ: Rajasthan: लोकसभा अध्यक्ष के निजी सहायकों से लूटपाट और मारपीट,पांच आरोपी गिरफ्तार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular