Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातगर्मी के मौसम में तरबूज से बनाए ये रेसिपी, बॉडी को मिलेगी...

गर्मी के मौसम में तरबूज से बनाए ये रेसिपी, बॉडी को मिलेगी राहत

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Watermelon Recipes: तरबूज का सेवन गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में भी सहायक है। चाहें तो आप तरबूजे से कई तरह की रेसिपीज भी बना सकते हैं। जिनका लुत्फ आप गर्मियों में उठा सकते हैं। तो आइए जानते है, तरबूज से बनने वाली डिशेज़।

तरबूज का शरबत

तरबूज का शरबत बनाने के लिए पहले एक-दो बड़ा चम्मच चीनी, एक टी स्पून नींबू का रस, पुदीने के पत्ते। सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को 8-10 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें। फिर इस मिश्रण में चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इसमें पुदीने के पत्ते मिलाए और शरबत का आनंद लें।

तरबूज-स्ट्रॉबेरी का जूस

कटे हुए तरबूज, एक कप दही, एक-दो चम्मच शहद, स्ट्रॉबेरी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज और स्ट्राबेरी को ग्राइंड कर लें। इसमें शहद और दही अच्छी तरह फेंट मिलाएं। तैयार है तरबूज और स्ट्रॉबेरी का जूस।

तरबूज की कुल्फी

बिना बीज का कटा हुआ तरबूज, 2 बड़ी चम्मच चीनी, 15 से 20 ब्लैकबेरीज, एक चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी नमक। सबसे पहले सभी सामग्रियों को पीस लें। फिर सांच में एक-दो ब्लैकबेरीज डालने के बाद इस मिश्रण को भरें। अब इसे फ्रिज में रख दें। कुछ घंटों बाद सांचे से कुल्फी निकालकर इसका आनंद ले सकते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular