Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातविश्वभर में मशहूर है राजस्थान के ये मार्केट, सस्ते दामों में मिलेगी...

विश्वभर में मशहूर है राजस्थान के ये मार्केट, सस्ते दामों में मिलेगी हर चीज

- Advertisement -

Cheap Market Of Rajasthan: भारत एक ऐसा देश है जहां के सभी राज्य अपनी अलग-अलग संस्कृति, परिधान, भाषा, पर्यटक स्थल और खान पान के लिए पहचाने जाते हैं। कुछ जगह ऐसी भी है जो अपने विशेष बाजारों के लिए पहचाने जाते हैं और स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक जब इन जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं तो इन बाजारों में शॉपिंग करना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं। अपनी समृद्ध संस्कृति और अनोखे इतिहास के लिए पहचाना जाने वाला राजस्थान घूमने फिरने के लिए लिहाज से बहुत ही शानदार जगह है। यहां के पर्यटक स्थलों का दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं और यहां मिलने वाले कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बेहतरीन स्वाद के लिए पहचाना जाता है। राजस्थान का पहनावा और गहने तो वैसे भी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं। यही वजह है कि कुछ लोग तो यहां पर अपने किसी खास फंक्शन के लिए खरीदारी करने के लिए स्पेशल रूप से पहुंचते हैं। घर की सजावट का सामान खरीदना हो या फिर ज्वेलरी सारी चीजें इन बाजारों में सस्ते दाम में आराम से मिल जाएगी। तो जानिए उन बाजारों के नाम।

हाथी पोल बाजार

उदयपुर का हाथी पोल बाजार अपनी परंपरागत चीजों के लिए पहचाना जाता है। यहां पर हाथों से बनाई गई सजावट का सामान बड़ी संख्या में मिलता है। अगर राजस्थानी संस्कृति आप को प्रभावित करती है तो यहां से आप कई तरह की ट्रेडिशनल पेंटिंग, शोकेज और घर सजाने की चीजें खरीद सकते हैं।जब आप उदयपुर पहुंचेंगे तो आपको हाथीपोल बाजार जाने के लिए कई सारे साधन आसानी से मिल जाएंगे। जिनसे इस मार्केट में पहुंचा जा सकता है और बेहतर से बेहतरीन चीजें खरीदी जा सकती है।

सराफा बाजार

सराफा बाजार एक ऐसी जगह है जो देश के हर शहर में मौजूद होता है। राजस्थान के पुष्कर में भी यह फेमस मार्केट है। जहां आपको रेडीमेड आउटफिट से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और ट्रेडिशनल चीजों की खरीदारी बहुत ही सस्ते दामों में करने को मिल जाएगी।

पंसारी बाजार

जैसलमेर का पंसारी बाजार एक ऐसी जगह है, जहां आपको सभी तरह की चीजें बहुत ही आसानी से कम कीमतों में मिल जाएगी। राजस्थानी कपड़े खरीदना हो फुटवियर या फिर ज्वेलरी और बैग सभी चीजें इस मार्केट में मिलती हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular