Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातयबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये...

यबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये फल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Jamun and Blood Sugar : गर्मी के मौसम में जामुन खूब खाएं जाते है। जामुन का मौसम भी चल रहा है। ये स्वाद और सेहत का खजाना है। कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर जामुन आजकल मार्केट में हर जगह अवेलबल हैं। गर्मी के मौसम में जामुन सेहत के लिए खूब फायदेमंद (Jamun Health Benefits) माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कई बीमारियों में तो जामुन दवा की तरह काम करता है. पेट दर्द, डायबिटीज, इंफेक्शन, स्किन डिजीज, अस्थमा जैसी कई बीमारियों में यह रामबाण है। ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में यह असरदार हो सकता है। आइए जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन के फायदे…

ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन कारगर बताया जाता है। जामुन में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं, वे इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। बार-बार पेशाब आना और प्यास लगने जैसे डायबिटीज के लक्षण भी जामुन खाने से कम हो सकते हैं। कई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि ब्लड शुगर लेवल कम करने में जामुन बेहद कमाल का है। चूंकि जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसलिए शुगर के मरीज बिना किसी चिंता के इस फल को खा सकते हैं। शुगर के मरीजों के लिए जामुन काफी बेहतर माना जाता है। हालांकि, ज्यादा ब्लड शुगर वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही जामुन का सेवन करना चाहिए।

जामुन के अनोखे फायदे

आयुर्वेद में भी इस काले फल को फायदेमंद माना गया है। कई तरह से उपचार में बहुत समय पहले से ही जामुन का इस्तेमाल होता आया है। जामुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये औषधीय गुणों से भी भरपूर है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो यह गजब का फायदेमंद माना जाता है। जामुन दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है। जामुन में डाइटरी फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट भी अच्छी मात्रा में मिलता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेहतर बनाने में यह मददगार हो सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular