Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातमहिलाओं में HIV और AIDS के लक्षण पुरुषों की तुलना होते है...

महिलाओं में HIV और AIDS के लक्षण पुरुषों की तुलना होते है अलग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Women Sign In HIV And AIDS, जयपुर: आज के समय में AIDS जैसी परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। HIV का सही समय पर इलाज करना और उससे बचना बहुत जरूरी है। वहीं अगर किसी महिला के अंदर AIDS जैसी बीमारी पनप रही है। तो उसके लक्षणों का पता कैसे लगाया जाए आज किस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे।

पीरियड साइकिल में बदलाव

महिला के अंदर HIV होने के पहले लक्षणों में पीरियड साइकिल के बदलने का लक्षण शामिल है। इस दौरान पीरियड काफी कम हो जाते हैं या फिर पूरी तरीके से बंद हो जाते हैं।

शरीर के अलग भागों में गांठ बनना

गर्दन के पीछे कंधे के आसपास या फिर शरीर में कई हिस्सों में अगर आपको गांठ बनती है। तो यह भी HIV के लक्षणों में से एक है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जांच करवाना शुरू कर दें।

भूख का कम होना

HIV के शुरुआती लक्षणों में भूख कम लगना या भूख का मर जाना भी शामिल है। ऐसे में शरीर के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है और बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। ऐसे में धीरे-धीरे अगर वजन कम हो रहा है। तो यह AIDS और HIV के लक्षण हो सकते हैं।

आम सर्दी जुखाम जैसे होते हैं लक्षण

HIV और AIDS के लक्षण आम सर्दी जुकाम जैसे ही होते हैं। वही महिलाओं के अंदर यह लक्षण पुरुषों की तुलना में बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसे में आम सर्दी जुखाम को नजरअंदाज करना भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। आज की रिपोर्ट में हम आपको AIDS और HIV के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ महिलाओं में मिलते हैं।

पेट की परेशानी

अगर पेट में लगातार दर्द रहता है और उल्टी जैसा मन हमेशा बना रहता है। तो इसकी तुरंत जांच कराएं क्योंकि यह भी HIV के लक्षणों में से एक है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पूरे शरीर में लाल रैशेज होना

HIV के लक्षणों में ही काफी आम लक्षण है। जिसमें पूरे शरीर पर लाल रंग के रैशेज हो जाते हैं। इसमें कुछ में खुजली होती है तो कुछ में नहीं होती है और अजीब सी निशान देखने को मिलता है। अगर ऐसे निशान आपके शरीर पर मौजूद है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular