Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातSummer Fruits Benefits: गर्मी के मौसम में ये फल है सेहत के...

Summer Fruits Benefits: गर्मी के मौसम में ये फल है सेहत के लिए फायदेमंद

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Summer Fruits Benefits: गर्मियों का सीजन आ गया है। जिसमें कई फल ऐसे होते हैं जिन्हें गर्मी में खाने के कई अलग-अलग फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मी में कौन से फल खाने चाहिए जिस से आपको फायदे मिलते हैं।

संतरा

गर्मियों के मौसम में लू लगने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। ऐसे में संतरे के सेवन से आपको लू से बचने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे बॉडी हाइड्रेट भी रहती है। यह सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।

जामुन

जामुन खाने के भी खूब फायदे हैं। ये पेट की गर्मी से होने वाले मुंह के छालों में राहत पहुंचाता है। इसके अलावा ये हिमोग्लोबिन को भी बढ़ाने में मदद करता है।

तरबूज

तरबूज गर्मियों के लिहाज से सबसे बेहतरीन फल है। क्योंकि इसमें 90 फ़ीसदी पानी होता है जो आपको गर्मी में हाइड्रेट रख सकता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन बी विटामिन, सी, विटामिन ए के साथ आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

आम

आम में विटामिन के सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में ब्लीडिंग रोकने में मदद करता है, आम का पीले रंग का पिगमेंट यानी beta-carotene एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को फ्री रेडिकल से लड़ने की क्षमता देता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular