Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातRPSC ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी...

RPSC ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी की जारी, जाने पूरी प्रतिक्रिया

- Advertisement -

जयपुर: (RPSC 2nd Grade Answer Key 2023) राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी (answer key) जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक नीचे देख सकते हैं। आपको बता दें कि RPSC सीनियर टीचर ग्रेड 2 परीक्षा पिछले साल दिसंबर में आयोजित की गई थी।

आयोग ने 21, 22, 23 और 26 दिसंबर को आयोजित सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की आंसर-की जारी की गई है। जिसमें उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 22-24 मार्च तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि प्रति ऑब्जेक्शन उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी।

आंसर-की स्टेप ऐसे करें डाउनलोड

  1.  सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ‘Model Answer Key for Sr. Teacher Comp. Exam’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने विषय की आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  4. आरपीएससी सीनियर सेकेंडरी आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular