Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Politics : राजस्थान की राजनीतिक सियासत की कवायद हुई तेज, चार...

Rajasthan Politics : राजस्थान की राजनीतिक सियासत की कवायद हुई तेज, चार पार्टियों का बनेगा मोर्चा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics : राजस्थान की राजनीतिक सियासत की कवायद तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस ने पने चुनावी घोड़े खोल दिए हैं। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ चार पार्टियां लड़ने को तैयार हो रही है।

राजस्थान में आप की भी तेजी से सक्रियता बढ़ा रही है

नागौर सांसद हनुमान बनेवाल भी इसे लेकर राजनीतिक सियासत की कवायद तेज कर चुके हैं। फिलहाल कुछ दिनों से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सांसद बनेवाल से नजदीकियां देखने को मिली थी। वहीं राजस्थान में आप की भी तेजी से सक्रियता बढ़ा रही है।

30 सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव लड़ सकती है

हाल ही में राजस्थान में कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव और पूर्व विधायक अमराराम ने भी फ्रंट को लेकर संभावित गठबंधन को लेकर इसारे दिए हैं। राजस्थान के 30 सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव लड़ सकती है। समाजवादी पार्टी, आरएलपी, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी इस गठबंधन में शामिल हो सकती है।

भाजपा और कांग्रेस से राजस्थान की जनता परेशान हो चुकी हैं

वहीं अमरमरम का कहना है कि वो कम्युनिस्ट पार्टी के साथ आरएलपी, बीटीपी, आम आदमी पार्टी, सपा और चंद्रशेखर रावण की पार्टी को साथ लाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस से राजस्थान की जनता परेशान हो चुकी हैं। राजस्थान का विकास भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियो ने नही किया हैं। वही राजस्थान की सभी सीटों पर तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है

एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा सत्ता में आती रही है

पिछले तीन दशकों से राजस्थान में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा सत्ता में आती रही है। वही इस बार कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की जा रही हैं। फिलहाल अब तक कोई भी पार्टी इसमें सफलता हासिल नही कर पाई है।

 

ALSO READ: Rajasthan: लोकसभा अध्यक्ष के निजी सहायकों से लूटपाट और मारपीट,पांच आरोपी गिरफ्तार

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular