Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: 30 मई को PM मोदी के 9 साल पूरे, बीजेपी करेगी...

Rajasthan: 30 मई को PM मोदी के 9 साल पूरे, बीजेपी करेगी जनकल्याणकारी कार्यक्रम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), Rajasthan: राजस्थान के नागौर के लाडनूं में BJP की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जैन विश्व भारती परिसर में संपन्न हुई। भारत माता की तस्वीर के सामने दीपक जलाकर वंदे मातरम गीत के साथ भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक की शुरुआत हुई।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में पार्टी से सम्बंधित विशेष चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सुशील कटारा,मदन दिलावर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर समेत कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी बैठक मेंं मौजूद रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे

बैठक में बीजेपी के विभिन्न मोर्चा को पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर आने वाले 1 महीने तक अलग अलग जनकल्याण और समाज सेवा के कार्यों के लिए टास्क दिए गए। राजस्थान में 30 मई से 30 जून के अंतर्गत पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने की ख़ुशी में बीजेपी विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी।

राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी

इस कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबों को भोजन कराना, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गौशाला में गायों को चारा की व्यवस्था, मानसून से पहले वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान, जैसे कई कार्यक्रम आमजनता की भागीदारी में किये जायेगे। इसके साथ ही राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। नेताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान, पन्ना प्रमुख अभियान,सशक्त मंडल को लेकर टास्क दिए गए हैं।

ALSO READ: ख्वाजा साहब की दरगाह में भारतीय माइनोरिटीज फाउंडेशन का कार्यक्रम का आयोजन, देश में भाईचारे के लिए की दुआ

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular