Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातRAJASTHAN: भारतीय पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट समाज, कलेक्ट्रेट पर किया...

RAJASTHAN: भारतीय पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट समाज, कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), RAJASTHAN: भारतीय पहलवानों के समर्थन में अब जाट समाज उतर आया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाट समाज के पदाधिकारियों ने आज सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जाट समाज के अमन चौधरी ने कहा कि देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला कुश्ती पहलवानों को अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

भाजपा सांसद महिला कुश्ती पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं

कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद उनका यौन उत्पीड़न करते हैं। सरकार ऐसे अपराधियों का संरक्षण करती है। महिला पहलवान ने जंतर मंतर पर धरना देकर उनके गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन बृजभूषण सिंह गिरफ्तारी नहीं हुई। महीने बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह महिला पहलवानों का और देश की महिलाओं का अपमान है। भारतीय पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती परेशान कर गिरफ्तार कर लिया। जिसका जाट समाज सवाई माधोपुर पुरजोर तरीके से विरोध करता है। इसी के साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग करता है।

जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा

जाट समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमन चौधरी जाट गौरव जाट महावीर चौधरी ओमप्रकाश जाट मान सिंह जाट हरिओम चौधरी सहित जाट समाज के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ: कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular