Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: जोधपुर बाइपास पर भीषण हादसा, अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट...

Rajasthan: जोधपुर बाइपास पर भीषण हादसा, अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट बस पलटी, 24 से अधिक यात्री घायल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan:  राजस्थान के जोधपुर में भीषण हादसा हो गया हैं। दरअसल, अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट बस पाली में जोधपुर बाइपास पर पलट गई। दुर्घटना में 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

बस पलटने की वजह से बस में सवार यात्री खिड़कियां तोड़कर बहार निकले

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से बीकानेर के लिए यह निजी बस मंगलवार शाम छह बजे रवाना हुई थी, जोकि सुबह साढ़े तीन बजे ड्राइवर को झपकी आने की वजह से पाली के सदर थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंडिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने की वजह से बस में सवार यात्री खिड़कियां तोड़कर बहार निकले। वही, सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिये बांगड़ अस्पताल ले जाया गया।

बांगड़ अस्पताल से 10 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है

जिस समय ये दुर्घटना हुई उस समय बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे और सो रहे थे। बस पलटने की वजह से कई यात्रियों को चोटें आईं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ज्यादातर यात्री घायल हो गए।जिसमे कई महिलायें शामिल है। इलाज के बाद बांगड़ अस्पताल से 10 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

जानकारी के मुताबिक, बस चालक की सुबह सुबह अचानक झपकी लग गयी जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर बस पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वही घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पलटी खायी हुई बस को क्रेन से सीधा करवाया और यातायात सुचारू करवाया।

ALSO READ:  पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा – सिरोही, बारां, जैसलमेर को पिछड़ा बताकर विकास नहीं किया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular