Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातRajasthan Assembly Election 2023: वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा 2023 में...

Rajasthan Assembly Election 2023: वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा 2023 में चुनाव नहीं लड़ने का दावा करके सभी को चौकाया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव पास हैं। और ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चुनाव के प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। लेकिन कांग्रेस लगातार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, तो वहीं विपक्ष सत्ता पाने का दावा कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल के वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा 2023 में चुनाव नहीं लड़ने का दावा करके सभी को अचम्भे में डाल दिया है। उनके इस दावे के साथ ही प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल मच गई है।

हेमाराम चौधरी है यहां से विधायक

बता दें कि हेमाराम गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। हेमाराम चौधरी राजस्थान की वर्तमान अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं और वे टोंक विधायक सचिन पायलट के काफी करीबी भी माने जाते हैं। 2023 की विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर वन मंत्री हेमाराम चौधरी से बताया कि फिलहाल 2023 में चुनाव नहीं लड़ने का मानस है, आगे जो भी स्थिति होगी, वह उस पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि 2013 व 2018 में भी चुनाव लड़ने का मानस नहीं था, लेकिन अपनों व पार्टी के दबाव के कारण चुनाव लड़ना पड़ा। लेकिन अब मैंने मानस बना लिया है कि 2023 विधानसभा का चुनाव मैं नहीं लडूंगा।

चुनाव न लड़ने के सवाल पर बोले वन मंत्री

चुनाव न लड़ने के कारणों के सवाल पर वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि फिलहाल मैंने 2023 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का मानस बना लिया है। कारण तो एक नहीं है कारण तो कई सारे हैं।उसमें एक कारण उम्र का भी है। सभी कारण समय आने पर में मीडिया के सामने रखूंगा।मैंने फिलहाल मानस मना लिया है,मैं आगामी विधानसभा नहीं लड़ूंगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular