Sunday, June 30, 2024
Homeकाम की बातPolitics: CM अशोक गहलोत ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा-BJP...

Politics: CM अशोक गहलोत ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा-BJP गाय के नाम पर गंदी राजनीति करती है

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालौर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को हम नहीं पनपने देंगे। राजस्थान राज्य में सर्व धर्म का सम्मान है। बीजेपी गौ माता को लेकर राजनीति करती है लेकिन गायों की सेवा में कांग्रेसी हमेशा आगे रही है।

राम मंदिर के लिए सिर्फ हिंदू बन गए हैं

सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा में कई लोग तो ऐसे हैं जो राम मंदिर के लिए सिर्फ हिंदू बन गए हैं। क्योंकि वोटों की राजनीति करनी है। लेकिन असलियत में वो हिंदू धर्म को मानते ही नहीं है।

संविधान की धज्जियां उड़ रही है

चिकित्सा और शिक्षा के केंद्र में राजस्थान बहुत आगे बढ़ गया है। राजस्थान देश में एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अहिंसा और शांति का विभाग बन गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश संकट के अंदर है, संविधान की धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में है।

RSS को भी आलोचना बर्दाश्त करना सीखना चाहिए

सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोगों को भी आलोचना बर्दाश्त करना सीखना चाहिए। आलोचना आभूषण है। अगर विपक्ष नहीं होगा तो पक्ष कहां होगा।

सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप लोग देश के हित की बात करते हो तो आलोचना वाले आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दो। हम सब पब्लिक प्रॉपर्टी हैं जनता के लिए ट्रस्टी है, हमें लोगों की सुननी पड़ेगी।

ALSO READ: पुलिस की 12 राउंड फायरिंग के बाद भी फरार हुआ 25 हजार का इनामी विशनाराम, 2021में जमानत पर हुआ था रिहा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular