Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातचेहरे पर निखार लाने के लिए दही में मिलाए ये चीजें, खिल...

चेहरे पर निखार लाने के लिए दही में मिलाए ये चीजें, खिल उठेगा चेहरा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Curd Face Pack: चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए स्किन केयर करना काफी जरूरी होता है।बता दें, स्किन केयर रूटीन में फेस पैक से लेकर फेस स्क्रब तक लगाना काफी जरूरी होता है। इससे त्वचा की गंदगी निकलती है। डेड स्किन सेल्स निकलने से चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए ज्यादातर महिलाएं बाजार के प्रोडक्ट को चुनती है जो की काफी महंगा भी होता है और इसमें केमिकल भी होता है, जो कि आगे चलकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आप घर पर ही दही से बने फेस पैक से त्वचा की केयर कर सकती है। कर्ड फेस पैक आपकी त्वचा की नेचुरल निखार देगा। आपके चेहरे के सुंदरता पर चार लगा देगा। आइए आज हम आपको बताते हैं दही के साथ क्या मिलाए जिससे निखार आए।

दही और शहद का फेसपैक

दही और शहद का पैक भी आपके चेहरे पर कमाल कर सकता है। इस पैक को लगाने से मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिलता है। दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं जो मुंहासे से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं शहद में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की लालिमा सूजन को दूर करने का काम करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को टोन करने में मदद करता है। चेहरे पर दही और शहद का मिश्रण लगाने से त्वचा गोरी और बेदाग नजर आती है।

दही और टमाटर का फेसपैक

आप दही और टमाटर से बना फेस पैक लगा सकती है। यह दोनों ही चीज त्वचा के लिए जबरदस्त निखार लाने का काम करता है। टमाटर से स्किन को विटामिन ए. विटामिन के और विटामिन बी मिलता है। जिससे टैनिंग की समस्या दूर होती है। एक्स्ट्रा तेल हटता है। सनबर्न की समस्या दूर होती है। झुर्रियां भी कम होती है। वहीं दही त्वचा को हाइड्रेट रखता है। यह भी टैनिंग को कम करने की क्षमता रखता है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular