Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातIndependence Day: आजादी के अमृत महोत्सव पर BJP की तिरंगा यात्रा, जगह...

Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव पर BJP की तिरंगा यात्रा, जगह – जगह होगी पुष्प वर्षा

- Advertisement -

India news(इंडिया न्यूज़),Independence Day:प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी कल लालकिला के प्रचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस समारोह में पूरे देश से 1800 से ज्यादा विशेष गेस्ट शामिल हो रहे है। बताया जा रहा है सभी अतिथि अपने पत्नी के साथ पारंम्परिक परिधान और भेषभूषा में नजर आएंगे। प्रधानमंत्री के पहल पर सभी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 75 जोड़ों को भी उनकी पारंपरिक कपड़े में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी अतिथियों के आमंत्रण पत्र में ही कहा गया है पारंपरिक परिधान में आना है। इस सभी विशेष अतिथियों में देश के पंचायतों से 600 सरपंचों को बुलाया गया है। जो अपने-अपने पंचायत में बेहतर काम कर चुके है।

BJP की तिरंगा यात्रा 

इसी बीच आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल आजादी के 76 साल पूरे होने की वर्षगांठ पर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के आठ मण्डलो के सैकडो भाजपा कार्यकर्त्ता तिरंगा लगा दुपहिया वाहन लेकर निकले। जिनका नगर भ्रमण के दौरान जगह – जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular