Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातअगर आप भी नहीं खाते अंडे, तो प्रोटीन की पूर्ति के लिए...

अगर आप भी नहीं खाते अंडे, तो प्रोटीन की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Egg Alternatives: हम हमेशा से सुनते आए हैं कि अंडा एक सुपरफूड है, जिसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। प्रोटीन के अलावा इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए जरूरी बनाता है। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो लोग अलग-अलग कारणों के चलते अंडा नहीं खाते हैं। तो क्या इन लोगों को प्रोटीन, विटामिन्स और जरूरी मिनरल्स की कमी झेलनी पड़ेगी? ऐसा नहीं होगा। तो आज हम आपको बताते है जो लोग अंडे नहीं खाते तो उनको ये डाइट लेनी चाहिए।

एक्वाफाबा

एक्वाफाबा, डिब्बाबंद छोले में पाया जाने वाला लिक्विड है, जिसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है। इस पानी को शाकाहारी लोग अंडे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि मेरिंग्यू, मूस और बेक्ड सामान को बनाने के लिए अंडे के विक्लप के रूप में एक्वाफाबा को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अंडे व्हाइट की ही तरह झाग के रूप में फेंटा जा सकता है। एक्वाफाबा में कैलोरी कम होते हैं और प्रोटीन और फाइबर ज्यादा पाए जाते हैं।

अलसी

चिया सीड्स की तरह फ्लैक्ससीड्स यानी अलसी के बीजों में बाइंडिंग एजेंट पाए जाते हैं, जिसे अंडे से परहेज करने वाले लोग एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने कुकीज़, मफिन और ब्रेड में अंडे के बजाय फ्लैक्ससीड्स के प्रभावशीलता पर जोर दिया। अलसी के बीज ओमेगा -3 फैटी एसिड और फाइबर का एक बढ़िया स्रोत हैं, जो दिल के लिए अच्छे होते हैं।

टोफू

सोयाबीन प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और उससे बनने वाला टोफू काफी हेल्दी विकल्प है। टोफू प्रोटीन के अलावा आयरन, कैल्शियम और अन्य खनिजों से भी भरपूर होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि टोफू अंडे के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, खासकर बेकिंग और स्क्रैम्बल्स में। टोफू की नरम बनावट और हल्का स्वाद इसे ऑमलेट, क्विचेस और कस्टर्ड के लिए एक बढ़िया बेस देता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular