Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातHeat Wave: जानिए तपती धूप और लू से बचने के ये तरीके

Heat Wave: जानिए तपती धूप और लू से बचने के ये तरीके

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Heat Wave: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर आरंभ हो गया है। यदि इस मौसम में पर्याप्त सावधानी बरती जाए, तो तेज धूप, लू और गर्मी से होने वाली विभिन्न परेशानियों से बचा जा सकता है। सूरज की तपिश शरीर को झुलसाने लगी है। गर्मी में सेहत पर सबसे बड़ी मार सूरज की तपिश की पड़ती है। सूरज की तपिश बढ़ने से दोपहर के समय बाहर बहुत तेज गर्म हवाएं (लू) चलती हैं। इससे हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का खतरा सबसे अधिक रहता है, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है।डायरिया, टाइफाइड, त्वचा संक्रमण होने की भी आशंका रहती है। स्वच्छ खानपान, धूप से बचाव व कुछ सावधानियां बरतकर गर्मी का मुकाबला किया जा सकता है। गर्मी से होने वाली थकावट, बेहोशी और लू लगने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इन दिनों लू लगना सबसे खतरनाक समस्या है। चाहिए आज हम आपको बताते है कुछ लू से बचने के तरीके…

ना पिएं रेहड़ी का पीना

गर्मी के दिनों में जगह-जगह रेहड़ी पर पानी बिकना शुरू हो जाता है। रेहड़ी के पानी के टैंक की साफ-सफाई ठीक नहीं होती। उसका पानी पीने और खुले में बिकने वाले कटे हुए फल खाने से डायरिया हो सकता है।

धूप से आकर तुरंत फ्रिज का पानी न पिएं

धूप या बाहर से आकर कई लोग तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं। इससे सर्दी जुकाम हो सकता है। धूप से आने के बाद कुछ देर बैठकर शरीर को ठंडा होने देना चाहिए। इसके बाद पानी पीना अच्छा होता है।

पैरासिटामोल ना लें, ठंडे पानी से स्नान करें

लू लगने से अगर बुखार आ रहा है, तो खुद से पैरासिटामोल नहीं लेना चाहिए। यह लिवर व किडनी के लिए घातक हो सकता है। दिन में कई बार ठंडे पानी से स्नान कर सकते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular