Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातव्रत के समा चावल खाने से बिगड़ी 50 लोगों की तबीयत, जांच...

व्रत के समा चावल खाने से बिगड़ी 50 लोगों की तबीयत, जांच जारी

- Advertisement -

जैसलमेर: (50 people got sick due to food poisoning) राजस्थान में फूड पॉइजनिंग के चलते कई लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल जैसलमेर में फूड पॉइजनिंग के चलते 50 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। सभी का जैसलमेर के एक नीजि अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई

बताया जा रहा है कि व्रत के दौरान कई लोगों ने भगर यानी व्रत वाले समा के चावल खा लिया था। भगर खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इन लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरीजों ने भगर बनाने वाली कंपनी का नाम बताया

फूड इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने इस मामले में अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मरीजों ने उपवास के दौरान भगर खा लिया था। मरीजों ने भगर बनाने वाली कंपनी का नाम बताया है। इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि विक्रेताओं को इसे बेचने से मना किया गया है। सैंपल की जांच की जाएगी और उन्हें नष्ट किया जाएगा।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular